प्रधानमंत्री कार्यालय में कुछ तो गड़बड़ है!
प्रधानमंत्री कार्यालय में कुछ तो गड़बड़ है!
आखिर क्यों? पिछले 48 घंटों से सोशल मीडिया पर तीन नाम ट्रेंड कर रहे हैं. लेकिन टीवी चैनल्स पर पूरी तरह ख़ामोशी छाई हुई है जैसे कुछ हुआ ही न हो. अचानक एक झटके में साहेब के तीन आदमी सत्ता प्रतिष्ठान से बाहर कर दिए गए. ज़ाहिर है कि मामला विस्फोटक है. बहुत कुछ छिपाया जा रहा है. घपले, घोटाले, जाने क्या-क्या... ?
ये नाम हैं-
1. हिरेन जोशी (PMO)
2. हितेश जैन (लॉ कमीशन)
3. नवनीत सहगल (प्रसार भारती)
1️⃣ हिरेन जोशी (PMO OSD) – मोदी के सबसे करीबी, गुजरात दिनों से मीडिया मैनेजमेंट करने वाला 'बायां हाथ' सोशल मीडिया पर वायरल दस्तावेज़ और चैट्स में दावा – जोशी को दुबई से महादेव ऐप के मालिकों की तरफ से मोटी रकम मिलती थी. विदेशी डील्स, चैनल मैनेजमेंट और 'नैरेटिव सेटिंग' के बदले कमीशन! गिरफ्तारी से बचाने के लिए अचानक इस्तीफा- अश्विनी वैष्णव को सौंपकर भागे.
2️⃣ हितेश जैन (लॉ कमीशन मेंबर) – अप्रैल 2025 में नियुक्ति, अक्टूबर अंत तक इस्तीफा! जोशी के कथित करीबी. सोशल मीडिया पर अफवाह – लॉ कमीशन के ज़रिए बेटिंग कानूनों में ढील दिलाने की कोशिश. बंगला खाली करवाया गया, एक दिन में सामान बाहर!
3️⃣ नवनीत सहगल (प्रसार भारती चेयरमैन) – 2 दिसंबर को अचानक इस्तीफा, एक साल का कार्यकाल बाकी था. यूपी के हर मुख्यमंत्री के प्रिय रहे सहगल पर भी उंगली उठ रही हैं पर स्पष्ट नहीं हो रहा है कि इनकी इस सब में क्या भूमिका थी !
सोशल मीडिया पर #MahadevBettingScam #HirenJoshi ट्रेंड कर रहा है. लोग पूछ रहे हैं -PMO में बैठा शख्स अगर बेटिंग माफिया का हिस्सा था तो देश की सुरक्षा का क्या? 50,000 करोड़ का काला धंधा और टीवी चैनल्स खामोश क्यों?
देश के सारे टीवी चैनल्स चुप हैं क्योंकि ये जोशी जी के कंट्रोल में लंबे समय से पार्टी बने रहे है!

Comments
Post a Comment